फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फ्लैग मार्च निकाल पुलिस महकमे ने कराया ताकत का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आंबेडकर जयंती को लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। शुक्रवार को शहर क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस महकमे ने अपनी ताकत का अहसास कराया। एसएसपी ने साफ किया हुड़दंग करने वाले किसी भी सूरत में नहीं बख्शे जाएंगे। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान जिले में हुए बवाल के मद्देनजर पुलिस महकमा पूरी सतर्कता बरत रहा है। आंबेडकर जयंती पर पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनात की गई है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कात्याल की अगुवाई में पहले ज्वालापुर क्षेत्र की रेल चौकी से फ्लैग मार्च की शुरुआत हुई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। चेताया कि हुड़दंग करने पर प्रभावी कार्रवाई होना तय है। किसी के भी माहौल बिगाड़ने की साजिश करने की सूचना तुरंत पुलिस महकमे को दी जाए। ज्वालापुर की दलित बाहुल्य एवं मिश्रित आबादी के बाद कनखल क्षेत्र के कई मोहल्लों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी अमरजीत सिंह, एसओ कनखल अनुज सिंह समेत पुलिस फोर्स एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे। बहादराबाद ।अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर तीन थानों की पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। दो अप्रैल को बहादराबाद में पृथ्वीराज चौहान चौक पर प्रदर्शन करते हुए दलित समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था । तब बचाव के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस दौरान कुछ आसामाजिक तत्वों ने क्षेत्र की दुकानें भी जबरन बंद कराने का प्रयास किया था। इस बार अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। एएसपी रचिता जुयाल, थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, रानीपुर कोतवाल प्रभारी ऐश्वर्य पाल, सिडकुल थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला । रानीपुर क्षेत्र में पथरी पावर हाउस से होते हुए सलेमपुर चौक के साथ ही सिडकुल थाना क्षेत्र में आंनेकी गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। एएसपी रचिता जुयाल ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अशांति फैलाने वालों को बख्शा नही जाएगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि जयंती को शांति पूर्ण ढंग से मनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें