फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार पहुंचे झबरेड़ा भगवानपुर के 25 युवा

विज्ञापन
मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश से आए युवाओं से मिलते विधायक देशराज कर्णवाल । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू और शिमला के आसपास के क्षेत्रों में गए भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र के 25 युवा हरिद्वार पहुंचे हैं। ये सब करीब 45 दिन से लॉकडाउन में फंसे हुए थे। इन युवकों की गुहार पर झबरेड़ा विधायक ने हिमाचल प्रदेश के जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें हरिद्वार भिजवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रविवार को हरिद्वार पहुंचे सभी मजदूरों का प्रशासन ने मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पहचान पत्र तथा कागजात देखने के बाद सभी को माध्यम से उनके घर भेजा गया। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय भी मौजूद रहीं। उन्होंने बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल के सहयोग से सभी युवाओं के लिए खाने-पीने और मास्क आदि की व्यवस्था कराई। विधायक देशराज कर्णवाल ने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें