भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के 25 लेटरल एंटरेंट्स ने आकांक्षी जनपद हरिद्वार का एक दिवसीय भ्रमण किया गया। डाम कोठी पहुंचने पर नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने सभी का स्वागत किया। डाम कोठी में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।
संयुक्त मजिस्ट्रेट देवेश शाशनी ने जिला प्रशासन के प्रशासनिक स्ट्रक्चर, राजस्व उत्पत्ति, राजस्व विभाग विभाग की मूल कार्य प्रणाली के बारे में लेटरल एंटरेंट्स को जानकारी दी। परियोजना निदेशक डीआरडीए केएन तिवारी ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के अधिकारों और कार्य प्रणाली के साथ स्वजल, मनरेगा, पीएम आवास योजना, स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु चल रही योजनाओं बारे में बताया। मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी ने ट्रेजरी की कार्य प्रणाली एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद में स्वास्थ्य विभाग में संचालित होने वाले टीकाकरण अभियान के बारे में अपने अनुभव साझे किए। बैठक के बाद सभी ने बहादरपुर जट गांव का दौरा कर मनरेगा के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों कई योजनाओं को स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान प्रो. विश्वनाथ आलोक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, एडीएसटीओ सुभाष शाक्य, एलडीएम संजय संत आदि मौजूद रहे।