फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भेल के रामलीला मैदान में प्रदेशभर से जुटेंगी 22 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय अंडर-14 चैंपियनशिप शुक्रवार से भेल के मैदान में होगी। इसमें प्रदेशभर से 22 टीमें प्रतिभाग करेेंगी। एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि छह से 8 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए जनपद के खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में पूरे प्रदेश के बालक एवं बालिकाओं की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियाेगिता का फाइनल मैच और दिसंबर को खेला जाएगा।
उत्तराखंड बास्केटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिले से चयनित टीम में बालक वर्ग में कप्तान के रूप में आरव खान का चयन किया गया है, जबकि बालिका वर्ग में कप्तान पाखी रावत होंगी।
विज्ञापन

बालक वर्ग में सक्षम शर्मा, मृत्युंजय, वेदांत तिवारी, देवांश कटिहार, पीयूष बिष्ट, पार्थ शर्मा, रक्षित नेगी, प्रतीक, रचित सती, देव चौधरी, अनुराग गुसाई, वरुण सिंह, लक्ष्य चटवानी, अग्रिम भारद्वाज, रुद्राक्ष, शौरयम गुप्ता, अर्पित खटाना का चयन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें