फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईस्कूल में 21839 और इंटरमीडिएट में 17276 परीक्षार्थी सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश में हरिद्वार का फिर से रहा हाईस्कूल में 12 और इंटरमीडिएट में 13 वां स्थान
विज्ञापन

- दोनों परीक्षाओं में एक प्रतिशत की वृद्धि, छात्र-छात्राओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
हरिद्वार। उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणामों में हाईस्कूल में 21839 और इंटरमीडिएट में 17276 परीक्षार्थी सफल रहे। इसी के साथ बोर्ड परीक्षा की सफलता में जनपद में पिछले वर्ष के मुताबिक एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने और परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
शनिवार को सुबह 10 बजे उत्तराखंड बोर्ड परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी किए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने बताया कि हाईस्कूल में 24291 छात्र-छात्राओं की ओर से परीक्षा दी गई थी। इनमें से 21839 छात्र-छात्राएं सफल रहे। जिले में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.91 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में 22897 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी व 17276 विद्यार्थी सफल रहे। उत्तीर्ण का प्रशित 75.45 रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में पिछले साल की तरह इस बार भी हरिद्वार 12 वें व इंटरमीडिएट में 13वें स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों के सफलता दर में में पिछले वर्ष के मुताबिक एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

-
मैं सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं लेकिन जो बच्चे किसी वजह से रह गए हैं उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। वह फिर से तैयारी करें सफलता उन्हें अवश्य मिलेगी। स्कूल बिल्कुल भी न छोड़े निरंतर पढ़ते रहें। अभिभावक भी बच्चों का हौसला बढ़ाएं।
नरेश कुमार हल्दियानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें