फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन का भेल मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी मांगों के लिए पीएनबी हरिद्वार मंडल कार्यालय भेल में जमकर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के सचिव धीरज बिष्ट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की शाम पीएनबी के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी पीएनबी हरिद्वार मंडल कार्यालय भेल पहुंचे। अपनी मांगों के लिए नाराबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धीरज बिष्ट ने कहा कि सराकर लगातार पीएनबी के अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। बैंक में स्टाफ की कमी के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। पीएनबी ब्रांचों को लगातार छोटा किया जा रहा है। साथ ही बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को भत्तों का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार मानसिक दवाब बढ़ रहा है। धीरज बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों के हित को यदि गंभीरता से नहीं लिया गया तो एसोसिएशन देश में अनिश्चिकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर राजीव गुप्ता, केपी सिंह, अंकुर झांब, सीएमएस रावत, कुलवंत, सचिन गोयल, मनोज, गौरव, विकास सैनी, स्नेहा, निधि, शशी, रोहनी, नेहा, रचना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें