फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के आदेशों को आइना दिखा रही बदइंतजामी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार।
प्रदेश की चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री के मंदिरों के कपाट खुल चुके हैं। कुछ दिन बाद दो अन्य धाम केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर के कपाट भी खुल जाएंगे। इसके बाद यात्रा अपने पूरे सवाब पर होगी। हर रोज हजारों तीर्थ यात्री यात्रा के लिए आने लगेंगे। वीकेंड पर तो यह संख्या हरिद्वार में लाखों तक पहुंच जाती है। इसके बाद भी धर्मनगरी में यात्रा की तैयारियां धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही। बाजारों से लेकर गंगा घाटों पर अव्यवस्थाएं पसरी हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़नी तय है। यह हालात तब है जब प्रशासन और पुलिस के आला अफसर तैयारियों की बैठक करके तमाम दावे कर रहे हैं।
हरकी पैड़ी से सटे गंगा घाट पर अवैध लंगर निर्बाध चल रहे हैं। जगह-जगह अस्थायी अतिक्रमण पसरा है। अवैध पार्किंग ने भी धर्मस्थल की सूरत बिगाड़ दी है। अवैध रूप से प्रसाद, फूलों की अवैध दुकानें जगह जगह लगी हुई हैं। सुभाषघाट गंगा घाट कम पार्किंग स्थल ज्यादा नजर आता है। दोपहिया वाहन की लंबी लाइन दूर दूर तक लगी हुई है। हरकी पैड़ी चौकी के बगल में भी सूरत बिगड़ी हुई है। चौपहिया वाहन पार्क हो रहे हैं और दोपहिया वाहन की संख्या भी खासी है। दो दिन पहले जिलाधिकारी दीपक रावत और बीती शाम डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी जमीन पर यात्रा तैयारियों को लेकर काम नहीं हो रहा है। पुलिस और प्रशासन पहले की तरह गहरी नींद में सोया है। प्रशासन की यह लापरवाही तीर्थ यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों पर भारी पड़ेगी।
विज्ञापन

-----------------
परोस रहे खुले में खाना
हरिद्वार। श्रद्धालु पर्यटकों को खुला खाना परोसा जा रहा है। दुकानों पर खुले में खाद्य सामग्री रखी हुई है। मक्खियां भिनभिना रही है। वहीं खाद्य सामग्री श्रद्धालु पर्यटक को परोस दी जाती है। खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थ को लेकर कोई गंभीर नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग सुध ही नहीं ले रहा है।
--------------------
साइकिल रिक्शा भी पहुंच रहे सीधे गंगा घाट
हरिद्वार। साइकिल रिक्शा भी सीधे गंगा घाट तक पहुंच रहे है। रोडीबेलवाला से होते हुए हाथी पुल से साइकिल रिक्शा सुभाषघाट, नाई घाट तक पहुंच रहे है। ये साइकिल रिक्शा परेशानी का सबब बने हुए हैं।
--------------
हरकी पैड़ी पर भिखारियों का कब्जा
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर जगह-जगह भिखारियों का जमघट लगा है। इन भिखारियों के चलते यहां पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कते उठानी पड़ती है। कई बार तो यह भिखारी जबरन भीख देने के लिए मजबूर कर देते हैं। भीख नहीं देने पर छीनाझपटी पर उतर आते हैं। भिखारियों का हरकी पैड़ी पर आतंक है।
विज्ञापन

----------------------
चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। हरकी पैड़ी क्षेत्र समेत पूरे शहर में समुचित व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए गए हैं। यदि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दीपक रावत, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें