फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की बुद्धि-शुद्धी के लिए हवन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रीय सावक मंच ने गंगा में गिर रहे गंदे नालों को रोकने में विफल केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताया। मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिरला घाट पर मंत्रियों, सांसदों व विधायकों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन यज्ञ आयोजित किया। उन्होंने गंगा में गिर रहे नालों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनप्रतिनिधियों को बुद्धि देने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।
विज्ञापन

मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने की घोषणा की थी, परंतु चार साल में वह कुछ भी नहीं करा पाई हैं। एक भी गंदे नाले को बंद नहीं किया गया है। नमामि गंगे के नाम पर केंद्र व राज्य सरकार करोड़ों रुपये का वारा न्यारा कर रही है। जिलाध्यक्ष कीर्तिकांत त्रिपाठी ने शहरी विकास मंत्री तथा सांसद पर गंगा में सीवर नालों को रोकने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं कराने का आरोप लगाया है। हवन यज्ञ में आहुति देने वालों में संजय गुप्ता, जितेंद्र यादव, अशोक चौहान, उमाशंकर पांडेय, करुण कुमार, दिनेश शर्मा, बाबे भाटिया, भजन सिंह, हरद्वारी लाल, अजय भारद्वाज, जितेंद्र त्यागी, राजू बख्शी, रवि दीवान, शिवम कौशिक, अजय पाठक, द्विवेश गुप्ता, पारस शर्मा, दिनेश शास्त्री, पीएस चौहान, नवीन शर्मा, महेश व्यास, हर्ष पुष्करण, अरुण कुमार, मनीष, आदित्य, सोम प्रकाश, असीम जोशी, अरुण राघव, पंकज, विपिन गर्ग आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें