फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव पर दिख रही होलाष्टक की छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन एक भी दावेदार न तो नामांकनपत्र लेने आया और न किसी ने जमा किया। मंगलवार को सुबह से शाम तक जिला मुख्यालय रोशनाबाद भी सन्नाटा पसरा रहा और अधिकारी दावेदारों का इंतजार करते रहे। माना जा रहा है कि होलाष्टक के कारण भी दावेदार पर्चा लेने और जमा करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार से नामांकनपत्र लेने और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए हुए है और अधिकारी लगातार नजर गाड़े हुए हैं। सोमवार को उम्मीद से ज्यादा दावेदार नामांकन लेने आए। उम्मीद जताई जा रही थी कि मंगलवार को पर्चा लेने वालों की संख्या और बढ़ जाएगी। कुछ दावेदारों के पर्चा जमा करने की भी उम्मीद अधिकारी लगाए हुए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को भी सुबह से ही जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत के निर्देश पर सभी अधिकारी और कर्मचारी नामांकन कक्ष में पहुंच गए। दिनभर अधिकारी दावेदारों का इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी नहीं आया। माना जा रहा है कि होलाष्टक में कोई मांगलिक कार्य निषेध होने के कारण दावेदार पर्चा लेने और जमा करने से बच रहे हैं। अब होली के बाद ही दावेदारों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें