फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नामांकन करेंगे लोकसभा चुनावों के प्रत्याशी

विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत ने रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के साथ कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार से लोकसभा चुनावों के लिए होने वाले नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दीपक रावत ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान होने वाले जुलूस, रैली और जनसभा की पूरी रिकार्डिंग की जाएगी। यदि किसी भी स्थान पर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूडी ने बताया कि पुलिस की ओर से भी नामांकन के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। एएसपी आयुष अग्रवाल को सुरक्षा जोन का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दौरान यथास्थान लगानी होगी घड़ी
नामांकन के दौरान यह भी ध्यान रखा जाएगा कि वीडियोग्राफी के दौरान घड़ी उपयुक्त स्थान पर लगी हो, ताकि तारीख और समय का भी विशेष ध्यान रखा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरा अंतिम एक घंटा दो से तीन बजे तक नामांकन कक्ष में पूरी रिकॉर्डिंग की जाए चाहे इस दौरान कोई भी नामांकन न कर रहा हो तो भी रिकार्डिंग किया जाना जरूरी होगा। हर रोज होने वाले नामांकनों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें