ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
दिल्ली से फरार चल रहा प्रेमी युगल यहां हरकी पैड़ी चौकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। स्थानीय पुलिस की सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस प्रेमी युगल को अपने साथ ले गई। चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात मालवीय द्वीप गंगा घाट पर मौजूद प्रेमी युगल को चौकी लाया गया। चौकी लाकर की गई पूछताछ में युगल ने अपने को दिल्ली का रहने वाला बताया। पुलिस ने बताया कि परिजन से बातचीत करने पर सामने आया कि प्रेम प्रसंग के चलते युगल फरार हुआ है। इस संबंध में युवक के खिलाफ दिल्ली के रनऑल थाने में केस भी दर्ज है। चौकी प्रभारी ने बताया कि रन ऑल थाने से एसआई रणवीर सिंह की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम उन्हें अपने साथ ले गई।