फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी नीति निर्धारण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शराब ठेकेदारों ने आबकारी नीति निर्धारण की मांग को लेकर जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया गया है कि शराब व्यवसाय से सबसे अधिक उत्तराखंड को राजस्व की प्राप्ति होती है। विगत वर्षों से गलत शराब नीति के कारण स्थानीय व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि आबकारी नीति में कुछ नियम व्यावहारिक नहीं हैं। आबकारी नीति के तहत देशी शराब मांग के अनुसार मिलनी चाहिए। कोटा निर्धारित नहीं होना चाहिए। आबकारी नीति के अनुसार शराब विक्रय मूल्य में 25 प्रतिशत मार्जिन मिलना चाहिए। अवैध शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक, संजय कुमार, सतीश कुमार, सतपाल, ईसम सिंह, धर्मवीर, अशोक कुमार, वीरपाल, ओमपाल, संजय कुमार, सुंदरलाल, सुनील राणा, ब्रिजेश कुमार, कार्तिक शर्मा, समय सिंह, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें