फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विवि में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में है। जबकि उपाध्यक्ष, सहसचिव, कोषाध्यक्ष पर दो-दो और सचिव पद पर तीन प्रत्याशी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से सांय चार बजे नाम वापसी के बाद छात्रसंघ के अंतिम प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीसी जोशी ने बताया कि विवि में छात्रसंघ के अध्यक्ष पर मनीष कुमार, मनीष कुमार, राहुल शर्मा मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार, शरद शर्मा, सचिव पद पर चिराग खैवाल, मोहित देशवाल, राहुल कटियार हैं। सहसचिव पद पर उत्कर्ष, विजय कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष पद पर आयुष कुमार, सागर कुमार सैनी चुनाव मैदान में हैं। प्रो. जोशी ने बताया कि 18 सितंबर को होने वाले चुनाव में साढ़े चार हजार छात्र मतदान करेंगे। आठ से दो बजे के बीच मतदान के बाद तीन बजे से मतगणना की जाएगी। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया जाएगा।
-------------
मनीष और राहुल डटे हैं मैदान में
हरिद्वार। माना जा रहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान पांच सितंबर को गायब हुए छात्र मनीष कुमार और राहुल कटियार अपना नामांकनपत्र वापस लेंगे। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन दोनों ने अपने नामांकनपत्र वापस नहीं लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें