फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी के साथ अन्य नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद। गांव अलीपुर आनंदनगर में लोगों ने एकजुट होकर शराब को पूर्ण रूप से बंद करने की ठानी है। इसके लिए पंचायत में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अलीपुर गांव में अवैध रूप से चल रहे कच्ची शराब, भांग, गांजा, सट्टा खाईबाड़ी, ताश के पत्ते आदि के फल- फूल रहे कारोबार को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

कच्ची शराब के अवैध कारोबार के कारण पांच वर्षों में 12 से अािक लोग अकाल मृत्यु के ग्रास बने है। गत दिवस कच्ची शराब से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। यह समिति इस पूरे कार्य में पुलिस का सहयोग कर शराब, भांग सहित अन्य नशे के दूसरे कारोबार पर अंकुश लगाने का काम करेगी। उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर गांव में नशे कारोबार बंदकरने की मांग की है। बैठक में पुरुषोत्तम कुमार, प्रमोद कुमार, बिजेंद्र पेंगवाल, राम कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार, अविनाश राणा, विक्रम सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, बृजमोहन, सुखवीर सिंह, हरपाल सिंह, तिलकराम, देशराज, पवन कुमार उर्फ पप्पू, श्यामवीर, अनिल कुमार, राजेंद्र आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें