अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रविवार को हुई नीट की परीक्षा में आसान सवाल आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले रहे। देहरादून में हुई परीक्षा में हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने गए।
कोटा क्लासेज के महानिदेशक रवि वर्मा के अनुसार इस वर्ष परीक्षा में लगभग सभी प्रश्न एनसीईआरटी से ही पूछे गए। भौतिकी के प्रश्नों में विविधता पाई गई। छात्रों के अनुसार जीवविज्ञान के प्रश्न काफी आसान थे, जबकि रसायन शास्त्र के प्रश्न औसत स्तर के थे। कोटा क्लासेस से इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों ने परीक्षा का स्तर सामान्य बताया। संस्था ने अपने हरिद्वार केंद्र पर प्रश्नों के लाइव वीडियो सोल्यूशन दिए।
कोटा क्लासेज के विशेषज्ञों के अनुसार 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला मिल सकता है। वहीं 60 से 70 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों को बीडीएस तथा तृतीय राउंड में बची हुई एमबीबीएस की सीटें मिलने के आसार होंगे। कोटा क्लासेज के निदेशक रवि वर्मा के अनुसार नीट में करीब 35 से 40 छात्रों के सफल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में जेईईमेन के रिजल्ट में 98 छात्रों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।
संस्था के एकेडमिक हेड राजीव रंजन ने बताया कि इस वर्ष अधिक से अधिक छात्रों का डाक्टर बनने का सपना पूरा हो सकेगा। संस्था ने सोल्यूशन तथा आंसरकी कोटा क्लासेज की वेबसाइट ूूूपर अपलोड कर दी है। विशेषज्ञों के अनुसार 11वीं से ही तैयारी में जुटने पर इसका लाभ मिलेगा। संस्था की ओर से 11वीं तथा 12वीं के साथ-साथ इंजीनियरिंग तथा मेडिकल की तैयारी बड़े पैमाने पर कराई जा रही है।