फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता के लिए यज्ञ का आयोजन बेहद जरुरी: ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

श्री जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि विश्व शांति और राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने के लिए यज्ञ का आयोजन बेहद जरूरी है। जीवन का सत्य परिचय जो परमात्मा का अभिन्न ज्ञान और अनुभव है, वही यज्ञ की पूर्णता है। धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों सत्य प्रयोजन के लिए संगठित करना ही यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य है। वे मंगलवार को अपने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आश्रम में शुरू हुए तीन दिवसीय शतचंडी यज्ञ के मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृत, संस्कृति व संस्कारों की वृद्धि के लिए सत प्रयत्नशील रहना ही संत समाज का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को शतचंडी यज्ञ की पूर्णाहूति के साथ रुद्राभिषेक संत सम्मेलन होगा, जिसमें कई प्रमुख संत महापुरूष समाज में समरसता का संदेश देंगे। भारत साधु इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में स्वामी महादेव महाराज, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी हरिचेतनानंद, महंत देवानंद सरस्वती, महंत साधनानंद, महंत दुर्गादास, बाबा हठयोगी, स्वामी कपिल मुनि महाराज, महंत प्रेमदास, कोठारी महंत जसविंदर सिंह, स्वामी प्रबोधानंद गिरि, स्वामी सत्यव्रतानंद, स्वामी डॉ. स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री आदि ने जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें