फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास, उमंग और उत्साह से सराबोर धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली पर धर्मनगरी उल्लास, उमंग और उत्साह से सराबोर रही। महिलाओं ने विधिविधान से होलिका का पूजन कर परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की। व्रत रखकर धूप, दीप, हल्दी, पुष्प, अक्षत और गंगाजल आदि से होलिका का पूजन किया। इसके बाद देर शाम शुभ मुहुर्त में होलिका दहन किया और बुराई के खात्मे के लिए संकल्प दोहराया। वहीं, दिनभर होली मिलन समारोह की धूम रही।
होली पूजन के बाद जहां महिलाएं फाग खेलने आने वाले अतिथियों के स्वागत और सत्कार के लिए गुझिया, पापड़ समेत कई अन्य पकवान तैयार करने में जुटी रहीं। वहीं, युवा और बच्चे फाग से एक दिन पहले ही होली के रंगों में रंग गए। फाग से एक दिन पहले ही युवाओं और बच्चों ने रंग गुलाल उड़ाते हुए एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। पंचपुरी में विभिन्न स्थानों पर सजाई गई होलिका के पास डीजे की धुन पर युवा थिरते नजर आए। बच्चों ने भी जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी दिनभर होली के रंग नजर आए। लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सअप और ट्विटर के जरिए एक-दूसरे को होली की शुभकामना संदेश भेजे। युवाओं ने होली की रंग बिरंगी पोशाक, रंगीन विग लगाकर जमकर होली का हुड़दंग मचाया। मेयर अनीता शर्मा ने भी कनखल में परिवार के साथ होली पूजन किया। होली पूजन के बाद नगरवासियों को होली की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि होली रंगों और उल्लास के साथ आपसी भाईचारे और एकता का भी पर्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें