फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पष्ट बहुमत से आएगी मोदी सरकार: अमर सिंह

विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि देश में इस समय राष्ट्रवाद की बाढ़ आई हुई है। इस बाढ़ में दूसरे दल बह जाएंगे और भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत के साथ आएगी।

राज्यसभा सांसद अमर सिंह शुक्रवार को निजी यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे । इस दौरान गंगा पूजन आदि के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार की वापसी का दावा किया। उन्होंने कहा कि जो आतंकवाद और उसके सफाए को लेकर किए गए प्रयासों पर सवाल उठा रहे हैं उनको समझना चाहिए कि आतंकवाद का अड्डा पाकिस्तान है। अमर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का नया समर्थक चीन है अमेरिका नहीं, भारत का विरोध करने वाला अमेरिका और अन्य यूरोपीय देश इस समय भारत के साथ खड़े हुए हैं। यह यह हमारी कूटनीतिक जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक विफलता बताकर कह रहे हैं कि बालाकोट में घास और पेड़ों को मारा गया और जिन्हें मानव मारे जाने पर संशय है तो अंतरराष्ट्रीय टीम को वहां जाने से क्यों रोका गया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यही काफी है कि दुश्मन के घर में घुसकर बमबारी की गई। जीएसटी और नोटबंदी पर मोदी सरकार का बचाव किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें