फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की एकता में छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका: स्वामी शरदपुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के तहत जगजीतपुर कनखल स्थित शिवडेल स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय एकता के ऊपर अनेकों कार्यक्रम किए। बच्चों के अभिभावक व उपस्थित गणमान्य लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरिद्वार की नवनिर्वाचित मेयर अनीता शर्मा ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि बच्चों के शिक्षा का स्तर ही उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है। उन्होंने शिवडेल स्कूल के प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिवडेल स्कूल आज के परिवेश में शिक्षा के साथ साथ उनके प्रतिभा को भी निखारने के लिए सफल प्रयास कर रहा है। मेयर ने कहा कि हम सब का दायित्व है कि स्कूलों का वातावरण साफ सुथरा रखने में हम सब को सहयोग करना चाहिए। शिवडेल स्कूल के संस्थापक व प्रबंधक स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं तथा राष्ट्र एकता में छात्र छात्राओं की एक महत्त्वपूर्ण भूमिका आती है। उन्होंने कहा कि बच्चों का मन कोमल तथा साफ होता है तथा उन्हें जिस दिशा में प्रेरित किया जाता है वो उसी दिशा में मुड़ जाते हैं। इसलिए भी स्कूलों की भूमिका बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम हो जाती हैं। शिवडेल स्कूल की प्रधानाचार्य किरण शर्मा व स्वामी शरदपुरी महाराज ने नवनिर्वाचित मेयर का बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव शर्मा, नेहा शर्मा, सुमित सैनी, मनोज सैनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें