हरिद्वार।
टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन की बैठक में अनाधिकृत ट्रेवल एजेंसियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
ललताराव पुल स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन ट्रेवल व्यावसासियों ने पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं कराए हैं, उन्हें टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन से निष्कासित किया जाएगा।
एसोसिएशन के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा कि पर्यटन विभाग में पंजीयन न होने के पर इक्कीस ट्रेवल एजेंसियों को निष्कासित कर दिया गया है। तय किया गया कि शीघ्र ही अन्य प्रतिष्ठानों से अनाधिकृत रूप से ट्रेवल व्यवसाय कर रहे लोगों की सूची बनाकर पर्यटन विभाग व आरटीओ को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि कोई भी तीर्थयात्री ठगी का शिकार न हो सके। बताया कि चारधाम यात्रा को बेहतर बनाने के लिए अनाधिकृत ट्रेवल एजेंसियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। संरक्षक भगवत प्रसाद मुन्ना, टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पालीवाल व महामंत्री सुमित श्रीकुंज ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग सभी ट्रेवल व्यवसायियों को आमंत्रित कर एक दिवसीय पंजीकरण कैंप लगाए।
बैठक में चंद्रकांत शर्मा, अरविंद खनेजा बॉबी, शंभू सिंह ठाकुर, शशी शर्मा, सचित गोपाल, दीपक रावत, अनुज, गोपाल छिब्बर, गोपाल रावत, विजय रावत, रमेश लखेड़ा, पंकज नेगी, बंटी भाटिया, आशु कुमार, राजेश लखेड़ा, सोनू सिंह, गोपाल कृष्ण, कुंवर सिंह मंडवाल आदि शामिल रहे।