बहादराबाद। धामी सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन एवं समर्पण व जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहादराबाद ब्लॉक के सभागार में सोमवार को सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 500 लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित 19 आवेदन प्राप्त हुए जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति की अध्यक्षता में किया गया। दायित्वधारी डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल योजनाओं के प्रचार-प्रसार तक सीमित नहीं है।इस मौके पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,ज्येष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा प्रदेश महामंत्री देवी सिंह राणा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान,चंदन चौहान आदि मौजूद रहे।