फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिविर में 122 रोगियों को मिला स्वास्थ्य लाभ

Mon, 13 Jul 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- आयुर्वेद-योग अपनाने का चिकित्सकों ने दिया संदेश
विज्ञापन

हरिद्वार। सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड बहादराबाद में सोमवार को बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 122 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। राजकीय यूनानी चिकित्सालय, पिरान कलियर के प्रभारी चिकित्साधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। जिला चिकित्सालय आयुष विंग, हरिद्वार के चिकित्साधिकारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद में रोगों की रोकथाम पर विशेष बल दिया गया है। शिविर में योग, प्राणायाम, दिनचर्या, ऋतुचर्या और आहार-विहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने लोगों को आयुर्वेद और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति ने आयुष विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया और चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं भी चिकित्सकीय परामर्श लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें