ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। उन्होंने 43 उपाध्यक्ष, 55 महासचिव, 63 सचिव, 51 विशेष आमंत्रित सदस्य और 31 स्थायी विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थकों को जगह नहीं दी गई है।
शनिवार को प्रेस क्लब में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने मायापुर ब्लाक का अध्यक्ष रवि कुमार कश्यप को और कनखल ब्लाक का शुभम अग्रवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया। अपनी कार्यकारिणी में रचित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 55 महासचिव में पार्षद अनुज सिंह, रामकिशन कोरी, विकास कुमार, राजीव भार्गव, जफर अब्बासी, तासीन अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, इसरार अहमद, सचिन अग्रवाल के अलावा आकाश भाटी, हरीश शेरी, जितेंद्र भोला, हिमांशु बहुगुणा, संजीव नैयर, यशोदा देवी, आदित्य प्रताप सिंह, एवं अमन गर्ग के अलावा संजय शर्मा, अरशद ख्वाजा, प्रदीप पंत, गौरव ठाकुर, हरीश सिंघल, किरन भाटिया, प्रीत कमल सारस्वत, संजय सैनी, बादल गोस्वामी, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप आहूजा, राजीव पाराशर, रविदत्त पप्पी, आशीष शर्मा, विपिन पैवल, दिनेश पुंडीर, विनोद कुमार, राजेंद्र जैन, सुरेंद्र सैन, सत्यपाल गिरि, बलराज दाबड़े, निखिल कुमार शर्मा, दीपक टंडन, जितेंद्र सिंह, जतिन हांडा, प्रवीण गर्ग, मुस्तकीम अंसारी, राजीव गौड़, विनोद कश्यप, अनिल शर्मा, चंद्रशेखर, नीरज प्रधान, सविता सिंह, पराग शर्मा, नावेज अंसारी, रामदास जैन, विरेंद्र श्रमिक, सुभाष कपिल, हरीश साहनी को बनाया गया। प्रेसवार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्चारी एवं प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, यशवंत सैनी, गुलबीर चौधरी, राजेंद्र बालियान, वसीम सलमानी, सचिन अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल किए गए।