फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण और एससी एसटी एक्ट के खिलाफ अभियान चलाएगी क्षत्रिय महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा महासभा आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ उत्तराखंड से अभियान की शुरूआत करेगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि जाति के आधार पर नहीं आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए महासभा की युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरूआत उत्तराखंड से की जाएगी। एक्ट के विरोध में 30 अक्तूबर के प्रस्तावित बंद में लाखों लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान राम टेंट में रहने को मजबूर है। लेकिन सरकारें मौन साधेे हुए हुए हैं। भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश प्रभारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि दीपावली पर गंगाजल लेकर रथयात्रा शुरू कर अयोध्या पहुंचेंगे और वहां पर भगवान राम की पूजा अर्चना कर अगला अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत राणा, राष्ट्रीय महासचिव कौशलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डा. विक्रांत चौहान, आशुतोष, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें