फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी और उतराखंड के बीच बिजली आपूर्ति हो सकती है बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। पिछले दिनों बारिश के दौरान पीली नदी से हुए कटाव से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को पावर ग्रिड से जोड़ने वाली लाइन का टावर खतरे की जद में है। टावर को नुकसान पहुंचने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। टावर को होने वाले खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने पिटकुल के अधिकारियों को सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्यामपुर थाना क्षेत्र में पीलीपड़ाव गांव के पास पीली नदी के किनारे ग्रिड से आने वाली लाइन का टावर है। पिछले दिनों बारिश के बाद पीली नदी उफान पर आ गई थी। नदी में पानी बढ़ने से कटाव हो गया था। कटाव टावर के करीब तक पहुंच गया है। यदि फिर तेज बारिश हुई तो टावर कटाव की जद में आ सकता है। टावर को बचाने के लिए पिटकुल के अफसरों ने सुरक्षात्मक कार्य करना चाह लेकिन वन विभाग ने आपत्ति लगा दी। नदी का यह हिस्सा वन विभाग के क्षेत्र में आता है। पिटकुल के अधिकारियों का कहना है कि यदि टावर को नुकसान पहुंचा तो इससे उत्तराखंड के साथ ही यूपी के भी कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। वन विभाग की आपत्ति को देखतेेे हुए पिटकुल के अधिकारियों ने जिलाधिकारी दीपक रावत से संपर्क किया। जिलाधिकारी ने बताया कि टावर को खतरा देखते हुए विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्होंने पिटकुल के अफसरों को नदी में सुरक्षा तटबंध बनाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें