अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश का समग्र विकास करने के लिए पूरी तरह कृत संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
सोमवार को अपने खन्नानगर स्थित कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका निराकरण भी कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार के विकास के लिए सरकार की ओर से प्रभावी कदम उठाए गए हैं। तीन दिन पहले ही करोड़ों रुपये की विकास की घोषणाएं ऋषिकुल मैदान पर की गई । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है।
जनता दरबार में शहर भर से बिजली, पानी, सडक एवं अधूरे पड़े निर्माण को लेकर जनता दरबार में फरियादी समस्याएं लेकर पहुंचे। आर्थिक रूप से कमजोर कई लोगों ने इलाज के लिए सरकारी मदद दिलाने की गुहार लगाई।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, रमेश गौड़, बृजेश शर्मा, बाबू सिंह, संगीता गिरि, राजेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।