फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदना कटारिया बनी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एबेसड़र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हाल ही में संपन्न हुए एशियन खेलों में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया में भारत और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली हरिद्वार की प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को जिला प्रशासन ने जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी दीपक रावत ने यह घोषणा की। समारोह में डीएम ने अपने लिए आरक्षित कुर्सी पर वंदना को बैठाकर उनके प्रति अपने सम्मान के भाव भी प्रदर्शित किए, जिससे पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीएम दीपक रावत ने कहा कि वंदना ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह साबित किया है कि प्रतिभा अपना रंग जरूर दिखाती है। उन्होंने वंदना को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। कहा कि जिस भी क्षेत्र में लड़कियां दुश्वारियों से लड़कर जब अपने आपको स्थापित करती हैं तो वे जीत सामाजिक कुरितियों और भ्रांतियों पर करारा वार करती है। डीएम ने वंदना कटारिया को हरिद्वार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबेसडर भी घोषित किया। डीएम ने कहा कि बेटियो को बचाने, पढ़ाने तथा आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन समय समय पर उनका सहयोग लेगा। हरिद्वार में खेलों को प्रोत्साहन देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वंदना कटारिया से लिखित रूप से सुझाव भी मांगे। कहा कि उनके सुझावों को शासन से खेल नीति में शामिल करने का अनुरोध किया जाएगा। जिलाधिकारी स्तर पर जो भी संसाधन हरिद्वार स्टेडियम और खेलों के लिए उपलब्ध कराये जा सकते हैं उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।
रानीपुर के विधायक आदेश चैहान ने वंदना को पूरे जिले के लिए रोल मॉडल बताया। कहा कि उनसे बच्चियों को प्रेरणा मिली है कि संसाधनों के अभाव में भी प्रतिभा छिप नहीं सकती। उन्होंने वंदना को शॉल व बुके भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में वंदना कटारिया ने कहा कि उनके माता पिता नेे उन्हें हमेशा मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का हौसला दिया। सभी को अपनी बेटियों को इसी तरह प्रोत्साहित करना उचाहिए। उन्होंने लड़कियों से भी पूरे दमखम के साथ खुद को साबित करने की सलाह दी। इस अवसर पर वंदना के पिता नाहर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील डोभाल, युवा कल्याण अधिकारी रमेश चंद, बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सैनी, मुख्य ट्रेजरी अधिकारी जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वंदना संग सेल्फी की रही होड़
सम्मान समारोह के दौरान मौजूद बच्चों के साथ ही अधिकारियों में भी वंदना कटारिया के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रही। बच्चों ने काफी देर तक वंदना और जिलाधिकारी दीपक रावत के साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें