फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर करेंगे कठोर तप : सानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गंगा रक्षा के लिए स्वामी सानंद उर्फ प्रो. जीडी अग्रवाल का अनशन 71 वें दिन भी जारी रहा। उनका वजन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पत्रकारों से बातचीत में स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि गंगा को बचाने के लिए उन्होंने जो ड्राफ्ट सरकार को दिया है उसी को एक्ट बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद गंगा के और कठोर तप करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चिकित्सकों की टीम ने स्वामी सानंद के स्वास्थ्य की जांच की। उनका वजन 48 किलो से घटकर 46.5 किलो हो गया है। स्वास्थ्य की जांच करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि स्वामी सानंद और अन्य लोगों की ओर से गंगा रक्षा के लिए तैयार ड्राफ्ट की केंद्र सरकार अनदेखी कर रही है। यदि स्वामी द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट को पास नहीं किया जाता स्वामी सानंद कठोर तप करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गंगा के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं लाई जा रही है, लेकिन धरातल पर योजना का प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गंगा को बचाने के लिए 2012 में बनाए गए एक्ट को सरकार पास करना चाहती। जबकि ये एक्ट सरकार के दबाव में आकर तैयार किया गया है, जिससे गंगा को बचाने में लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। उधर जल पुरुष राजेंद्र सिंह भी स्वामी सानंद के समर्थन में मातृसदन आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें