फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों का उत्पीड़न कर रही भाजपा: रावत,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को ग्राम जियापोता में उपवास और भजन कीर्तन किया। उन्होंने भाजपा को दलित विरोधी मानसिकता वाली पार्टी बताया। चेताया कि दलितों के खिलाफ दायर मुकदमे वापस होने तक उनका उपवास और भजन कीर्तन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश भर में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने भाजपा पर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेड़कर के नाम की ब्रांडिंग करने और दलितों के उत्थान के नाम पर ढोंग रचने का आरोप लगाया। कांग्रेस की प्रदश उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान ने कहा कि कांग्रेस निर्दोषाें का उत्पीड़न नहीं होने देगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि साजिशन दलितों पर देश भर में हमले किए जा रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। वरिष्ठ नेता प़ुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दामों के अलावा खाद्य पदार्थों में बेहताशा वृद्धि होने से देश की जनता परेशान है। उपवास में रोशनलाल, किरण सिंह, संतोश चौहान, राजवीर चौहान, , बलवंत सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, सुमित चौधरी, राव कासिफ, दिलशाद खान, आमद अल्वी, मनीष कर्णवाल, रतन सिंह, शेर मोहम्मद, कृष्ण कुमार, अमर सिंह, राव शेर मोहम्मद, धर्मेंद्र प्रधान, किरण सिंह, संतोष चौहान, नरेंद्र प्रधान, नसीम अंसारी, जगपाल सिंह सैनी, इरशाद अली, हनीफ अंसारी, और साधुराम चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें