फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत से ट्रेन में बैठे 167 लोग लापता

विज्ञापन
हरिद्वार रात श्रमिक एक्सप्रेस से आए उत्तराखंड के अलग अलग शहरों से आये लोग सुबह स्क्रीनिंग के दौर? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गुजरात के सूरत से हरिद्वार पहुंची श्रमिक एक्सप्रेस से 167 प्रवासियों का पता नहीं चल पा रहा है। एक साथ इतने लोगों के लापता होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। जिला प्रशासन अब इन लोगों की खोजबीन में जुट गया है। डीएम सी रविशंकर का कहना है कि यदि ये लोग खुद सामने नहीं आए तो चिह्नित कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार रात को सूरत से जो श्रमिक एक्सप्रेस यहां पहुंची थी, उसमें 1340 लोगों के सवार होने की बात बताई गई थी। बताया जाता है कि रात में जब एक-एक बोगी से लोगों को उतारकर उनकी गिनती की गई तो कुल 1173 लोग ही निकले। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी हरकत में आए और सूरत के अधिकारियों से संपर्क किया। डीएम सी रविशंकर ने बताया कि ट्रेन रास्ते में कहीं रुकी है या इसकी गति धीमी होने के दौरान लोग उतरे हैं, इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही सूरत के अधिकारियों से संपर्क कर सभी लोगों के नाम और पते मांगे जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग वहां से ट्रेन में सवार हुए। अगर यह सामने आया कि ये लोग रास्ते में ट्रेन से उतरे हैं और खुद सामने नहीं आए तो सभी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
--
टपरी में ट्रेन रुकने की है चर्चा
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर सहारनपुर स्थित टिपरी में कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी थी। बताया जा रहा है कि यहां पर खानेपीने की व्यवस्था थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान कुछ लोग ट्रेन से उतरकर लापता हो गए। हालांकि, प्रशासन और रेलवे का कोई अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

--
दो प्रवासियों को किया आइसोलेट
सूरत से श्रमिक एक्सप्रेस से आए हरिद्वार के दो प्रवासियों में कोरोना के प्राथमिक लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेट कर जांच के लिए सैंपल लिए। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि बुधवार को प्रवासियों की स्क्रीनिंग जांच की गई। इस दौरान दो लोगों में प्राथमिक लक्षण मिलने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया है। मालूम हो कि पुणे से भी आए दो लोगों में प्राथमिक लक्षण मिलने पर उन्हें भी आइसोलेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें