फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया चैम्पियनशिप में गुरुकुल कांगडी ने जीते कांस्य पदक

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ड्रोपरो-बाल प्रतियोगिता के ट्रिपल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर गुरुकुल का नाम रोशन किया है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान मे एलपीयू जालंधर में आठ से 12 मार्च तक चली ऑल इंडिया चैंपियनशिप में गुरुकुल कांगड़ी की टीम ने ड्रोपरो-बाल के ट्रिपल इवेंट में प्रतिद्वन्द्वी आरजीपीवी विश्वविद्यालय भोपाल की टीम को 11-06 और 11-07 से परास्त करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


एलपीयू में संपन्न हुए पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एवं महानिदेशक प्रो. एचआर सिंगला व एआईयू ओब्जर्वर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कांस्य पदक प्रदान कर सम्मनित किया। टीम के हरिद्वार परिसर पहुंचने पर विश्वविद्यालय छात्रों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। गुरुकुल विवि के कुलपति प्रो. विनोद कुमार, कुलसचिव प्रो. दिनेश भटट, प्रो. पीसी जोशी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. ईश्वर भारद्वाज, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष प्रो. आरकेएस डागर, डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिवकुमार चौहान ने भी टीम को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें