ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
मुस्लिम समाज के युवाओं ने जगद्गुरू स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के आकस्मिक निधन पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जगद्गुरू को हिंदू मुस्लिम एकता का पक्षक्षर बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा पूरी तरह से निपट जाने की ओर था।
शनिवार को ज्वालापुर स्थित एडवोकेट सलमान अहमद के कार्यालय पर जगद्गुुरू स्वामी हंसदेवाचार्य के आकस्मिक निधन पर मुस्लिम समाज की ओर से श्रद्घांजलि दी गई। हरिद्वार मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा ने कहा कि उनका निधन भारतीय समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन सभी के लिए एक मिसाल बनेगा और उनके जीवन का अनुकरण सभी समुदाय को करना चाहिए। शोकसभा में अफजाल अहमद, गुलशेर अंसारी, मोइन सज्जाद, आजम सलमानी, शौकीन ख्वाजा, सलीम, राशिद अली, जुनैद, इकराम, निजाम, चांद अहमद, शादाब अली, वसीम, नासिर गोड़, मेहरबान अली आदि रहे। वहीं, पंजाबी समाज के लोगों ने जगद्गुरू स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। ज्वालापुर में हुई शोकसभा में पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा, प्रवीण कुमार, अनिल झाम्ब, अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, भारत तनेजा, रवि पाहवा, नवीन कुमार, गौरव मनोचा, सुुनील सेठी, सागर मनचंदा, किशोर अरोड़ा, देवेंद्र चावला आदि शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने भी शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने जगद्गुरू स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के निधन को सर्वसमाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। शोक जताने वालों में पूर्व सभासद अशोक शर्मा, राम विशाल देव, प्रदीप चौधरी, विभाष मिश्रा, रवि बहादुर, आकाश भाटी, सुमित तिवारी, सचिन अग्रवाल, अनुज सिंह, शुभम अग्रवाल, पार्थ खुराना, अंकित चौहान आदि शामिल हुए। उधर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने भी शोक जताया। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, जगदीश लाल पाहवा, सतीश विरमानी, अनिल कुमार कुमार, अनिल खुराना, नीरज कुमार, सुनील अरोड़ा, राकेश मल्होत्रा, संदीप कपूर, प्रदीप कालरा, कुंवर बाली, राजू ओबराय, राम अरोड़ा, सतीश भाटिया, देवेंद्र चावला, अनिल पुरी, गजेंद्र ओबराय, नागेश वर्मा, भोला सहगल, राजेश चावला, प्रदीप सेठी, प्रमोद पांधी, प्रवीण गाबा, संजय आनन्द, संजय सहगल, सुरेश कोचर, पारस गुलाटी, शशी मनचंदा, नारायण आहूजा, मुरारी लाल वाधवा, महेंद्र अरोड़ा, हरविंदर उप्पल, विमलेश आहूजा, अविनाश ओहरी, ब्रजमोहन खन्ना, करण मल्होत्रा, सुरेश गुलाटी, अनिल अरोड़ा, गुलशन भाटिया, अभिषेक बाली, गौरव सचदेवा, अंकुश ओहरी, एमपीएस गिल, शिवा आनन्द, संजय बहल, हरिओम अनेजा, दीपक नारंग, सचिन अरोड़ा, गुलशन शर्मा, गुलशन अरोड़ा, अमित अरोड़ा, सन्नी खंडूजा, निखिल झांब, अंकित झाम, ओमप्रकाश अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, आशीष सूद, सन्नी सिंह, अमित अरोड़ा, ओम पाहवा, प्रदीप सेठी, दीपक सेठी, हिमांशु अरोड़ा, उदित बाटला, मोनिक धवन आदि मौजूद रहे।