ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
जिले में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह पूजा अर्चना की गई और शोभा यात्राएं निकाली गई। संत रविदास के आदर्शों के अनुसरण का संकल्प लिया गया।
संत शिरोमणी श्री गुरु रविदास मंदिर समिति की ओर से भेल सेक्टर एक स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भेल सीएफएफपी के प्रभारी महाप्रबंधक जेपी सिंह ने कहा कि संत रविदास ने हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक और आध्यात्मिक संघर्ष कर एक सभ्य समाज की स्थापना में अहम भूमिका निभाई, लेकिन अभी भी समाज में कई कुरीतियों व्याप्त हैं। जिन्हें दूर करने के लिए बुद्धिजीवियों के साथ ही समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। भेल के महाप्रबंधक संजय सिंहा ने कहा कि संत रविदास के लिए वर्तमान पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है। भेल के पूर्व महाप्रबंधक संत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनुस्वरूप, सुखपाल, सतपाल सिंह, पवन राठौर, सुनील कुमार, कमल सिंह, श्रवण कुमार, जयपाल सिंह, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार, आरयू प्रसाद, जगपाल सिंह, केवी सिंह, ब्रह्मपाल, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
ज्वालापुर स्थित कड़च्छ मोहल्ला स्थित संत रविदास मंदिर पर संत रविदास जन्मोत्सव समिति की और से भगवान रविदास की मूर्ति स्थापना और पूजा कर शांति और सद्भाव की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष प्रवीण मौर्य ने संत रविदास की शिक्षाओं के बारे में बताया। रमन राठौर ने बताया कि 24 फरवरी को समिति की और से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस दौरान महामंत्री मनजीत नौटियाल, रोहित नागियान आदि मौजूद रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। बलराज दाबड़े, मुकेश नौटियाल, रामकुमार राणा, सूरज मौर्य, सोनू दाबड़े, सुनील कुमार, विशाल राठौर, अंकित, दीपक, प्रदीप नागयान, ललित मौर्य आदि मौजूद रहे।