फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: देसंविवि में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न

Tue, 02 Jul 2019 12:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 के नवीन सत्र के लिए सोमवार को हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा दी। विवि में चलाए जा रहे संचार, मनोविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन, भाषा, प्राच्य अध्ययन, ग्राम प्रबंधन व योग एवं स्वास्थ्य आदि विभागों के अंतर्गत 41 विषयों के सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, एम फिल आदि में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में देश के अंडमान निकोबार, छग, बिहार, दिल्ली, गुजरात सहित 7 राज्यों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 6 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन


देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि हरिद्वार, भोपाल, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर (महाराष्ट्र), नोएडा, पटना (बिहार) व राजनांदगांव (छग) में प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। इन स्थानों में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी केंद्रों में एक साथ एक ही समय में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इन केंद्रों का संचालन देसंविवि ने स्थानीय वरिष्ठ परिजनों के संयुक्त सहयोग से संपन्न कराया।

प्रवेश परीक्षा का परिणाम 6 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक, बीएड व सर्टिफिकेट में प्रवेश लेने वाले सफल विद्यार्थियों का 10 व 11 जुलाई को और एमफिल, स्नातकोत्तर व डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का 12 व 13 जुलाई को साक्षात्कार देसंविवि में होगा। साक्षात्कार का परिणाम 15 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों का 17 से 20 जुलाई को मेडिकल और प्रवेश प्रक्रिया होगी। साक्षात्कार एवं मेडिकल परीक्षण देसंविवि परिसर में ही होंगी। प्रत्येक परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की बेबसाइट www.dsvv.ac.in में भी तत्क्षण प्रकाशित किया जाएगा। डॉ. पंड्या ने बताया कि नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का ज्ञानदीक्षा कार्यक्रम 21 जुलाई को निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें