फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए आईजी गुंज्याल ने संभाला चार्ज

Tue, 02 Jul 2019 12:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी (कुंभ मेला) संजय गुंज्याल ने कहा कि 2021 का महाकुंभ कई लिहाज से बेहद ही चुनौतीपूर्ण है। विशेषकर आंतरिक सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर बेहद ही व्यवस्थित रणनीति के तहत महाकुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। कहा कि वह राज्य सरकार के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मेला नियंत्रण कक्ष में आईजी कुंभ मेला का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने इन बातों को रखा।

विज्ञापन


देश ही नहीं विदेश के कोने कोने से श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। ऐसे में कुंभ की आंतरिक सुरक्षा एक बड़ा पहलू है। बेहद रणनीति के साथ आंतरिक सुरक्षा का घेरा बेहद ही मजबूत किया जाएगा। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि कुंभ से पहले कुंभ क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण पूरा होने की पूरी उम्मीद है। मौके पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। रेलवे को लेकर एक नई रणनीति बनाई जा रही है।

इसकी वजह हरिद्वार रेलवे स्टेशन का शहर के अंदर होना ही है। रेलवे के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। आईजी ने कहा कि हिल बाईपास मार्ग के लिए विधिक राय लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा ताकि उसका इस्तेमाल हो सकें। मेला क्षेत्र से अतिक्रमण भी शत प्रतिशत हटाया जाएगा। आमजन से भी अतिक्रमण हटाने में मदद लेंगे। आईजी ने शुरुआत करते हुए गारद को कुंभ बजट से नगद इनाम देने की घोषणा भी इस दौरान कर दी। इस अवसर पर एसएसपी जन्मजेय प्रभाकर खंडूड़ी, एसपी यातायात मंजूनाथ टीसी, एएसपी आयुष अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


तकनीक से संपन्न होगा कुंभ मेला
हरिद्वार। आईजी ने कहा कि कुंभ के बजट से इंटीग्रेटिड क्राउड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का निर्माण होगा। इस कंट्रोल रूम में नवीनतम तकनीक से भीड़ नियंत्रण करने पर फोकस रहेगा। तकनीक के अलावा मानव संसाधन भी इस कंट्रोल रूम में अपना महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे। आईजी ने दावा किया कि वर्ष 2010 से 2021 का कुंभ मेला तकनीक के लिहाज से पूरी तरह जुदा होगा, तकनीक का अधिक इस्तेमाल करेंगे।

यातायात एवं रेलवे पुलिस को मिलेगा भवन
कुंभ में पुलिस महकमे को मिलने वाले बजट से यातायात एवं रेलवे पुलिस को भी स्थायी ढांचा मिलने की उम्मीद है। आईजी ने कहा कि एक पांच मंजिला भवन बनना तय है। उस भवन में एक मंजिल यातायात एवं रेलवे पुलिस के लिए आरक्षित होगी। ऐसा होने से एसपी यातायात एवं एसपी रेलवे उस भवन से अपना कार्यालय चला सकेंगे। वहीं दूसरी ओर आईजी ने अधीनस्थों से भी स्थायी निर्माण के लिए सुझाव मांगे है। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि वह उन्हें सीधे ही सुझाव दे सकते हैं। यातायात से जुड़े मसले जैसे पुल, सड़क से लेकर अन्य सुझाव उन्हें सीधे दे सकते हैं।

कांवड़ पटरी से ही गुजरेंगे कांवड़िये
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने साफ किया कि हर हाल में कांवड़ पटरी से ही कांवड़ियों को गुजारा जाएगा। कांवड़ पटरी पर टीनशेड लगाने का टेंडर जारी हो चुका है और कांवड़ मेले से कई दिन पहले ही टीनशेड लग जाएगी।

मेला नियंत्रण कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से कांवड़ पटरी को शत प्रतिशत चलाया जाएगा। इसलिए सारे भंडारे शिविर कांवड़ पटरी पर ही लगाए जा रह हैं। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर धनौरी में क्षतिग्रस्त पुल के समकक्ष वैली पुल बनाने की मांग की गई है ताकि कांवड़ में दिक्कत न हो। एसएसपी ने कहा कि डायवर्जन प्वाइंट को मजबूत किया जाएगा।

वेस्ट यूपी में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। कांवड़ियों से उनके गृह क्षेत्र में जाकर ही अपील की जाएगी कि वे नियमों का पालन करें। रोडवेज बस से लेकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में कांवड़ संबंधी दिशा निर्देश चस्पा किया जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि यातायात व्यवस्था बेहद ही सामान्य हो गई है। संसाधनों के अभाव में यातायात को धीरे धीरे निकाला जाता रहा, उसे जाम कहना गलत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें