फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता में चकबंदी और अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर और अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने सोमवार को जनता दरबार में लोगों की समस्यायें सुनी और कई समस्याओं का निस्तारण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें चकबंदी और जमीनों पर अवैध कब्जों से संबंधित थी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में लगाए जनता दरबार में रामेंद्र, कृष्णपाल, लाखन सिंह, सोराज सिंह, श्रवण कुमार, रंजनपाल सिंह, सुरेशपाल बलजीत, पप्पू, जोगेंद्र सिंह आदि ने अपने चक में गड़बड़ी संबंधी शिकायत दर्ज कराई। सभी को एसओसी को प्रेषित करते हुए समय से निस्तारण के निर्देश सीडीओ ने दिए। भारूवाला में लक्सर के नलकूप आपरेटर द्वारा अपने खेत में पाइप लाइन बिछाने और केहड़ा लक्सर में तैनात गन्ना पर्यवेक्षक ओर से किसानों को इंडेंट न देने व दुर्व्यवहार किए जाने जाने की शिकायत की। सहायक गन्ना आयुक्त ने अवगत कराया कि पूर्व की शिकायतों के संज्ञान में आने के बाद गन्ना पर्यवेक्षक अनिल राठी के स्थानांतरण की संस्तुति की गई है। स्वंय सेवी संस्था संचालक गोपाल कृष्ण बडोला ने ललतारौ पुल के निकट नगर निगम द्वारा देखभाल के लिए आवंटित पार्क में चारदीवारी नहीं करने देने और काम में बाधा पहुंचाने की शिकायत की। सहकारिता विभाग से 2013 में रिटायर कर्मचारी मोहर सिंह ने आज तक रूकी हुई ग्रेज्युटी विभाग की ओर से न दिए जाने की शिकायत की। सुदेशना देवी ने भूमि की स्थायी पैमाइश, सरला बौंग्ला निवासी बौंग्ला ने पारिवारिक साझे के रास्ते पर एक परिवार का कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। जगवती ने आवंटित पट्टा जमीन को विक्रय करने की अनुमति के मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें