फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शीघ्र हो राम मंदिर का निर्माण’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शिवसेना के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण शीघ्र शुरू करने और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग की है।
बुधवार को ज्वालापुर स्थित श्रीराम चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रमुख चरणजीत पाहवा ने कहा कि शिवसेना सामाजिक स्तर पर भी बढ़चढ़ कर अपना योगदान देती है। संगठन को एकता के बल पर ही आगे बढ़ाया जा सकता है। चरणजीत पाहवा ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में अब किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। करोड़ों हिंदू की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है। विशाल शर्मा ने कहा कि शिवसैनिकों को स्थापना दिवस पर प्रण करना चाहिए कि वह शिवसेना को मजबूती प्रदान करते हुए हिंदू हितों में अपना योगदान दें। हिंदुओं का उत्पीड़न किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। हरिद्वार में शिवसेना को मजबूती प्रदान करने के लिए ईमानदार, समर्पित युवाओं को शिवसेना में शामिल करने की मुहिम भी वृहद स्तर से चलाए जाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर चौहान, मुकेश उपाध्याय, भूपाल सिंह, हरजीत सिंह, चमनलाल, राजेंद्र सैनी, बबलू शर्मा, अभय, कमल नयन, अंकुर चौधरी, गोपाल शर्मा, पुरुषोत्तम कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें