फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद में शिक्षा, बेरोजगार, पयालन पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लाक स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन रामलीला मैदान अजीतपुर में किया गया। युवा संसद में देश की शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी की समस्या पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बहादराबाद मंडल अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि आज के युवाओं को ऐसी शिक्षा देने की जरूरत है, जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकें। डॉ. विजेंद्र सिंह ने युवा संसद कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, पलायन, पर्यावरण, बेरोजगारी आदि विषयों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान युवक की देश का श्रेष्ठ नागरिक बन सकता है। कार्यक्रम आयोजक नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक अंकिता कोठियाल ने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के विषय में विस्तार से जाकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा के गिरते स्तर पर गहन चिंतन की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अजय कुमार ने प्रथम, प्रियंका जयसवाल ने द्वितीय और आलोक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के युवाओं को योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केहर सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर दिनेश कश्यप, मनोज कुमार पाल, मनोज चौहान, सत्यपाल सिंह, राहुल गुप्ता, प्रखर कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें