फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने दंपति को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने दंपति को घर में घुसकर पीटने के आरोप में पड़ोसी दंपति के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना दस जून की बताई जा रही है। क्षेत्र की ब्रह्मविहार कालोनी निवासी सुनीता पत्नी प्रमोद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके घर का पानी नाली से होकर सड़क पर आ गया। आरोप है कि पड़ोसी अमित एवं उसकी पत्नी नीतू ने इस बात को लेकर विवाद खड़ा कर दिया और घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति प्रमोद ड्यूटी से लौटा तो दंपति ने उस पर भी हमला बोल दिया। उसके बच्चों को भी पीटने की कोशिश की गई और सूचना पाकर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आरोपी दंपति के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज, हत्या की धमकी देने समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें