फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने ली अखाड़े के विवाद की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्री पंचायती निर्मल अखाड़े की एक्कड़ कलां शाखा की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज एक्कड़ कलां पहुंचे। जहां पहुंचकर निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज व अन्य संतों से भेंट कर विवाद की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद पूरे मामले में अखाड़े के संतों के साथ है।
विज्ञापन

संतों से मुलाकात के बाद श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि अखाड़े की संपत्ति को खुर्दबुर्द नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज अखाड़े के अध्यक्ष हैं। अखाड़े की संपत्ति पर केवल अखाड़े का अधिकार है। कुछ लोग अखाड़े की संपत्ति पर अवैध रूप से काबिज होना चाहते हैं। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी एक्कड़ कलां पर अवैध रूप से कब्जा जमाने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन असामाजिक तत्वों को अखाड़े से बाहर किया जाए। श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि अखाड़े की संपत्ति को गलत तरीके से कब्जाने की नीयत से कुछ लोग विवाद कर रहे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज से भी अखाड़े पर काबिज असामाजिक तत्वों की जानकारियां साझा की। मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कहा कि सभी अखाड़े हमारी सनातन परंपरा के वाहक हैं। इस मौके पर कोठारी महंत जसविन्द्र सिंह महाराज, महंत दर्शन सिंह शास्त्री, महंत ज्ञानसिंह, महंत हरभजन सिंह, महंत सहदेव सिंह, महंत ओमकार सिंह, महंत सतनाम सिंह, महंत अजब सिंह, महंत भूपेंद्र सिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत कृपाल सिंह, ज्ञानी कर्मसिंह, ज्ञानी सुखचैन सिंह, महंत निशान सिंह, महंत लड्डू सिंह, महंत लखबीर सिंह, महंत अमरीक सिंह, महंत हरजेंद्र सिंह आदि संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें