फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राज्य आंदोलनकारियों ने सात सूत्री मांगों के लिए शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और केंद्री गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे, जिलाध्यक्ष सतीश जैन और महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय अध्यक्षा मधु नौटियाल के नेतृत्व में देवपुरा तिराहा पर एकजुट हुए आंदोलनकारी राज्य सरकार के खिलाफ नोरबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी की नहीं सुनते हैं। इसलिए दिल्ली के दरवाजे खटखटाने पड़ेंगे। पांडे ने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव से पूर्व परेड ग्राउंड में अपने भाषण में कहा था कि तुम मुझे डबल इंजन की सरकार दो, मैं प्रत्येक समस्या का निराकरण करूंगा। महामंत्री रश्मि चमोली ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। अब भाजपा को चाहिए कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पहल करें।
विज्ञापन

संजय कल्लू, डा रामदत्त नैनवाल, सुमन चौहान, सरिता पुरोहित,सतीश जैन, भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी, रामदेव मौर्य, सुमन चौहान, दिनेश धीमान, कामरेड भगवान जोशी, शमशेर खान उत्तराखंडी, जगमोहन सिंह नेगी, आर एस नेगी, धर्मपाल भारती, किरण बिष्ट, मालती रावत, साधना नवानी, कमला धोंडियाल, बसंती पटवाल, जयंती ध्यानी, बीएल शाह, मिथिलेश शर्मा, किरण बिष्ट, राकेश वशिष्ठ, सुशीला देवी, जमुना देवी, सावित्री देवी, विमला देवी, रश्मि चमोली और राकेश वशिष्ठ समेत कई राज्य आंदोलनकारी रहे।
सभा में बनाई रूपरेखा
प्रदर्शन के बाद समिति की शहर अध्यक्ष सरोज ममगाई की अध्यक्षता और शीशपाल पोखरियाल के संचालन की सभा में निर्णय लिया गया कि 19 जून को प्रस्तावित कैबिनेट की राज्य सरकार की मीटिंग में राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को रखने के लिए 18 जून को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को उनके आवास पर ज्ञापन दिया जाएगा। नौ जुलाई को देहरादून के गांधी पार्क में सत्याग्रह, 11 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर उपवास रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें