ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
भूपतवाला क्षेत्र में गंगा में डूबने से हरियाणा की एक महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। भूपतवाला क्षेत्र के चित्रकूट घाट पर हरियाणा का एक परिवार स्नान कर रहा था। इस दौरान परिवार की एक महिला तेज बहाव की चपेट में आ गई। परिजन के शोर मचा देने पर आस पास के लोग एकत्र हो गए। गंगा घाट पर मौजूद शौकिया गोताखोरों ने कुछ ही दूरी पर महिला को गंगा से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मृतका की पहचान दीपिका (25) पत्नी कपिल निवासी दादरी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है।