फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वेतन को लेकर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। सिडकुल की एक फैक्ट्री में वेतन को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मचारियों का कहना है कि अप्रैल माह का उनका वेतन बढ़ाने का वादा किया गया था लेकिन अभी तक वेतन दिया ही नहीं गया है। हंगामे की
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्हें कर्मचारियों को शांत कराया।
सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करने वाले 80 फीसदी कर्मचारी गैर जनपद व दूसरे राज्यों से हैं। अधिकांश कर्मचारी किराये के घरों में रहते हैं। कर्मचारियों के सामने समस्या यह है कि समय पर वेतन नही मिले तो मकान के किराए से लेकर राशन तक का बकाया रुक जाता है। मंगलवार को एक कंपनी के बार प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने ऐसी ही समस्याएं गिनाते हुए वेतन की मांग की। कर्मचारी बढ़ा हुआ वेतन देने की मांग कर रहे थे। वहीं कंपनी मैनेजर रमेश पांडा ने बताया कि कंपनी के मालिक का देहांत होने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। कंपनी किसी भी कर्मचारी का पैसा नहीं रोकेगी। मई का वेतन जून में दिया जाएगा। बढ़े हुए वेतन का बचा हुआ पैसा उसमें जोड़ कर दे दिया जाएगा। जबकि सभी कर्मचारी इस बात पर राजी नहीं है। हंगामा होने की सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची। पिछले महीने भी कंपनी में वेतन को लेकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें