फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतमातापुरम पार्क में मिली खामियां, दुरुस्त कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन ने वीरान छोड़े अपने पार्कों की सुध लेना शुरू कर दिया है। उसके अधिकारियों ने भारतमातापुरम पार्क, गंगा विहार कालोनी के पार्क, जसविंदर इंक्लेव के पार्क समेत मध्य हरिद्वार में शंकर आश्रम से तिराहे से कनखल रोड सिंहद्वार के पुल तक महीनेभर पहले चौड़ीकरण कर बनाई सड़क का भी निरीक्षण किया। इस सड़क पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण होने के चलते इस रोड पर दोनों तरफ दर्जनभर दोपहिया वाहनों के सर्विस सेंटर बन गए हैं, जो सड़क पर ही मरम्मत और धुलाई करते हैं। कई जगह सड़क उखड़ने लगी है। प्रभारी अधिशासी अभियंता अनंत कुमार सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम के निर्माण विभाग की टीम ने सप्तऋषि वार्ड में भारतमातापुरम पार्क का निरीक्षण किया। यहां अमृत योजना के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से विकास और सुंदरीकरण किया जा रहा है। उन्होंने सहायक अभियंयता दिनेश प्रसाद उनियाल, अवर अभियंता शशी खंडूड़ी और मानचित्रकार दिनेश कांडपाल को कई खामियां नोट कराईं। साथ ही उन्हें दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता ने पार्क में यूरीनल बनवाने, बैडमिंटन कोट की लंबाई बढ़ाने और फर्श को ठीक कराने को कहा है। अन्य पार्क की भी पैमाइश कराई और भराव कराने को कहा है, ताकि बरसात में पानी भरने से पार्क खराब न हो। अधिशासी अभियंता अनंत कुमार सैनी ने बताया कि शंकर आश्रम से अवधूत मंडल रोड के दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि जो भी सड़क पर गाड़ियों की धुलाई करते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराकर नुकसान ही वसूली की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी पार्कों को अतिक्रमण, अवैध कब्जों और गोशालाओं से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें