फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारादेवी सिद्धपीठ का 104वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उपनगरी कनखल के पहाड़ी बाजार स्थित महानंद मिशन में सोमवार को तारा देवीसिद्ध पीठ का दो दिवसीय 104वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर मंगल आरती की गई। इसके बाद सुबह साढे़ नौ बजे से दोपहर साढे़ 21 बजे तक कुमारी पूजन किया गया। फिर प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद शाम को भजन संध्या का और पुरस्कार वितरण किया गया।
विज्ञापन

तारापीठ की संचालक स्वामी मां रत्नागिरी ने कहा कि तारा देवी 10 महाविद्याओं में काली मां के बाद दूसरी महा विद्या है, जो उग्र तारा और वैष्णवी तारा के रूप में ब्रह्मांड में निवास करती है। वैष्णवी तारा के रूप में वह कनखल स्थित महानंद मिशन में तारा देवी सिद्धपीठ में विराजमान हैं, जिन्हें नीलवर्ण के रूप में भी जाना जाता है। स्वामी मांरत्नागिरी ने कहा कि 104 साल पहले 20 मई के दिन मिशन के स्वामी भवानंद गिरि को मां तारा देवी ने एक कन्या के रूप में साक्षात दर्शन दिए थे। तभी से महानंद मिशन कनखल के मां तारा देवी मंदिर में हर वर्ष 20 मई को कन्या पूजन और प्रसाद वितरण किया जाता है। इस अवसर पर डॉ. मैत्रयी, अशोक सिन्हा, डॉ. बिंदु दीदी, विद्युत घोष,दादा मुखर्जी, प्रमोथेश भट्टाचार्य रंजू, समाजसेवाी प्रद्युमन अग्रवाल,प्रफुल अग्रवाल, राजेंद्र त्रिपाठी, सुधांशु आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें