फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भीषण जाम में रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शंकराचार्य चौक के पास फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते शनिवार को चंडीपुल से शंकराचार्य चौक तक जाम लग गया। दोपहर से शाम तक लगे जाम में कई राज्यों से आए वाहन रेंगते रहे। यही स्थिति शहर में ललतारौ पुल के समीप भी रही, जहां गलियों और मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी गई।
विज्ञापन

होली के बाद साप्ताहिक अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में विभिन्न प्रदेशों के लोग छुट्टी मनाने उत्तराखंड में ऋषिकेश समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर पर निकले थे। शनिवार को जब एकसाथ वाहन लौटने लगे तो शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते जाम लग गया। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के बाद से चंडीघाट पुल से शंकराचार्य चौक तक वाहनों की कतार लगी गई। हरिद्वार से दिल्ली की ओर लेन पर शंकराचार्य चौक तक वाहन रेंगते हुए चले। उधर, लवकुश घाट से शंकराचार्य चौक तक हरिद्वार से देहरादून जाने वाली लेन पर वाहनों की कतार लग गई। यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक राहगीर जाम में जूझते रहे। उधर, दोपहर एक बजे ललतारौ पुल पर भी जाम लग गया। बाजार से लेकर ललतारौ बो-स्ट्रिंग सेतु तक वाहनों की कतार लगी रही। एसपी यातायात मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फ्लाइओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे थोड़ी समस्या हो रही है। लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया है। जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें