फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालढांग में महाशिवरात्रि पर मेले की तैयारी

विज्ञापन
SHIVRATRI
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लालढांग। महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल की तरह सोमवार को लालढांग में भव्य मेले का आयोजन व्यापार मंडल की ओर से किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि लालढांग में वर्षों से मेले का आयोजन किया जाता आ रहा है। मेले में प्राचीन शिव मंदिर में क्षेत्र के दूर दूर से लोग जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं। मेले में पड़ोसी राज्य यूपी के आसपास के जिलों से दुकानदार यहां आते हैं, जो मेले में दुकान लगाते हैं। यह मेला बाजार के बीच में ही लगाया जाता है। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। क्षेत्र में लगने वाला यह दो दिवसीय मेला हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है। व्यापार मंडल की ओर से साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तैनात किए जाते हैं। व्यापारियों ने बैठक कर मेले में बिजली-पानी आदि समस्याओं से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की है। इस बाबत क्षेत्रीय विधायक को भी अवगत कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष व्यापार मंडल महामंत्री रणजीत सिंह नेगी, चंद्र मोहन सिंह नेगी, कीर्ति मोहन, हरिमोहन रावत, आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र रावत और विमल डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें