फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की महिला नेता को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
सोशल मीडिया पर गंगाजल की तुलना एसिड से करने वाली कांग्रेस की महिला नेता वंदना गुप्ता के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।
अपने फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस की महिला नेता ने जम्मू कश्मीर में रेप के बाद मौत के घाट उतार दी गई मासूम के मामले को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी। टिप्पणी में कांग्रेस नेता ने गंगाजल की तुलना एसिड से कर दी थी। इस बात को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरिद्वार कोतवाली के बाद अब ज्वालापुर कोतवाली में भी कांग्रेस की महिला नेता के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा कार्य किया है। तहरीर देने वालों में ललित बजरंगी, दीपक बजरंगी, रोहित, अंकित शर्मा, शिवम, ईशान, तन्मय, अनिकेत, विष्णु अरोड़ा समेत अनेक लोग शामिल रहे। उधर, विष्णुघाट पर नानकबाड़ा में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। बैठक में मेयर प्रतिनिधि माधव बेदी, हिमांशु ठाकुर, ऋषभ केसरी, राहुल राठौर, विशु गोयल, सरमपाल चौहान, विशाल गुप्ता, विशेष गोयल, दीपकनाथ गोस्वामी समेत अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने पर वंदना गुप्ता को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने वंदना गुप्ता को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है। साथ में यह भी लिखा है कि यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो वह खुद को पार्टी से निष्कासित समझ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें