फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, कराया निराकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दीपक रावत के सोमवती अमावस्या स्नान में व्यस्त रहने पर अपर जिलाधिकारी भगवत किशोर मिश्रा ने जनता की समस्याएं स़ुनीं। इस अवसर पर 34 शिकायतें आई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
एडीएम भगवत किशोर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का निराकरण होने पर उसकी सूचना शिकायतकर्ता को जरूर दें। उन्होंने दर्ज शिकायतों का निस्तारण तेजी से करने के निर्देश दिए। लक्सर से आए तिलकराम ने जीपीएफ का भुगतान कराने की मांग की। गोविंदगढ़ से आए अशोक कुमार ने ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने की मांग रखी। गुरुकुल कांगड़ी के छात्र अफजाल और रकिब अली ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। रोशनाबाद निवासी बीना और मिथिलेश ने फीस माफ कराने तथा हरिद्वार शहर से आए महावीर प्रसाद ने रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग उठाई। इन मामलों में अपर जिलाधिकारी ने प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। शिवपुरी के रामेश्वर राय ने कब्जा दिलाने, जैनपुर के सुलेमान ने जमीन की पैमाइश कराने, शहीदवाला के राजेंद्र सिंह ने नलकूप संख्या 233 पर पाइप लाइन बिछाने संबंधी समस्या रखी। इसके अलावा फरियादियों ने गन्ना भुगतान, मुआवजा दिलाने, ट्रैक्टर लोन की राशि की जानकारी, बंजर भूमि नाम कराने, एडमिशन फीस वृद्धि, अवैध निर्माण हटाने आदि के संबंध में शिकायतें दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कनौजिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा, एसीएमओ अशोक कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामजी लाल, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजली रावत, जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें