फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेलों को लेकर अमित शाह से मिले अखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पदाधिकारी कुंभ मेलों की समस्याओं को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलने गए। अखाड़ों ने अध्यक्ष को अवगत कराया कि प्रयाग और हरिद्वार के मेलों के लिए व्यापक प्रबंध कराए जाएंगे। स्थायी निर्माण पर भी जोर दिया गया।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि तथा महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि के नेतृत्व में परिषद का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुंचा। दिल्ली के संत महेश गिरि के साथ सभी पदाधिकारियों ने अमित शाह के साथ मंत्रणा की। प्रयाग अर्द्धकुंभ इसी वर्ष के अंत में शुरू हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि वे अर्द्धकुंभ की तैयारियों को लेकर स्वयं रुचि लें। साथ ही संतों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कमियां देखें। श्रीमहंत हरि गिरि ने 2021 में हरिद्वार कुंभ की तैयारियां अभी से करने पर बल दिया।
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन बाबाओं की सूची भी सौंपी, जिन्हें अखाड़ा परिषद फर्जी घोषित कर चुकी है। आग्रह किया गया कि केंद्र और प्रदेश सरकारों के मंत्री ऐसे फर्जी बाबाओं के कार्यक्रमों में न जाएं।
विज्ञापन


अब अखाड़ों में तलाशें फर्जी बाबा
हरिद्वार। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री बाबा हठयोगी दिगंबर ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की है कि अखाड़ा परिषद केवल उन बाबाओं को फर्जी घोषित कर रही है, जिनका संत जगत से सीधे-सीधे कोई संबंध नहीं है। ऐसे बाबा राजनीति से दम पर अपना कारोबार फैलाकर समाज को धोखा देते हैं। उन सब के कारनामें सामने भी आ रहे हैं, और वे जेेल भी जा रहे हैं। हठयोगी ने कहा कि असली फर्जी तो अखाड़ों के भीतर छिपे हुए हैं। बार-बार मांग के बावजूद परिषद ने ऐसे फर्जी बाबाओं के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की। यदि प्रयाग अर्द्धकुंभ से पूर्व अखाड़ों के फर्जी बाबा घोषित न किए गए तो यह काम अखिल भारतीय स्तर पर संत समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें